छठ महापर्व ने बिहार को दिलाई दुनिया में पहचान; देश-विदेश तक पहुंची सूर्य उपासना की परंपरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

जानिए 36 घंटे के व्रत से लेकर ठेकुआ और मौसमी फलों का चिकित्सकीय महत्व

बिहार की पहचान केवल उसकी ऐतिहासिक विरासत, राजनीतिक चेतना और सांस्कृतिक परंपराओं तक सीमित नहीं है। यहां के पर्व-त्योहार भी देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। इन्हीं में एक है लोक आस्था का महापर्व छठ, जो अब बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमाओं को पार कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। जहां-जहां बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, वहां सूर्योपासना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाया जाता है।

शिशु चिकित्सक डॉ. अरुण शाह बताते हैं कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था और सूर्य की उपासना तक सीमित नहीं है। इसके पीछे प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलू भी छिपे हैं। छठ में इस्तेमाल होने वाले मौसमी फल, पारंपरिक प्रसाद और उपवास का अपना विशेष महत्व है।

बिना आडंबर की पूजा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरलता और समानता का संदेश है। इस पूजा में किसी विशेष पंडित या पुरोहित की अनिवार्यता नहीं होती। व्रती स्वयं नदी, तालाब या पोखर के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

छठ पूजा का प्रचलन और पौराणिक इतिहास

मुजफ्फरपुर के फलित दर्शन ज्योतिष केंद्र के ज्योतिष मर्मज्ञ- पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि छठ पूजा के प्रचलन को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

एक कथा और मान्यता के अनुसार राजा प्रियव्रत और उनकी पत्नी मालिनी के सामने षष्ठी देवी प्रकट हुईं और उनकी पूजा करने का निर्देश दिया। राजा और रानी ने कार्तिक शुक्ल षष्ठी को देवी की आराधना की। इसके बाद उन्हें संतान सुख प्राप्त हुआ।तभी से षष्ठी देवी की पूजा की परंपरा प्रचलित होने की मान्यता है।

छठ का रामायण से भी प्रसंग जुड़ा हुआ है रामायण से जुड़ी मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम और माता सीता ने लंका विजय के बाद अयोध्या लौटकर सूर्यदेव की उपासना की थी।

वहीं महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण द्वारा प्रतिदिन सूर्य की आराधना और जल में खड़े होकर अर्घ्य देने का उल्लेख मिलता है। इसी कारण कर्ण को सूर्योपासना की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है।

छठ पूजा का प्रसाद प्रकृति की देन

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अधिकांश सामग्री स्थानीय और मौसमी होती है। इनमें प्राकृतिक पोषक तत्व, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।
छठ के प्रसाद में शामिल ठेकुआ (गेहूं के आटे, गुड़ और देसी घी से तैयार), दाभ नींबू, सिंघाड़ा, शकरकंद और सुथनी कच्ची हल्दी और अदरख, मूली, ईंख, और मौसमी फल जैसे प्रमुख सामग्रियों में पारंपरिक और पोषण संबंधी गुण पाए जाते हैं:

36 घंटे का निर्जला व्रत: आस्था और कठिन तपस्या

छठ महापर्व का सबसे कठिन हिस्सा लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास माना जाता है। व्रती इस दौरान भोजन और पानी ग्रहण नहीं करते। धार्मिक दृष्टि से इसे अत्यंत कठिन तपस्या और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है।
आयुर्वेद में उपवास को ‘लंघन’ की अवधारणा से जोड़ा जाता है। इसका उद्देश्य शरीर को हल्का रखना और पाचन पर अतिरिक्त भार कम करना है।

खरना: शरीर को पर्व के लिए तैयार करने की परंपरा

छठ की परंपरा में खरना का विशेष महत्व है। ये केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि खानपान में अनुशासन और सात्विकता का भी संदेश देते हैं। खरना में खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है। दूध से प्रोटीन और कैल्शियम तथा गुड़ से ऊर्जा मिलती है। इनमें भोजन की शुद्धता और संयम को विशेष महत्व दिया जाता है।

सूर्य की उपासना और स्वास्थ्य का संबंध

छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। डॉ. अरुण शाह के अनुसार सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की जैविक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। प्राकृतिक रोशनी के संपर्क से नींद-जागने के चक्र को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिल सकती है। वहीं सूर्य की पराबैंगनी-B किरणें त्वचा में विटामिन D के निर्माण में भूमिका निभाती हैं।

इसके अलावा नदी और तालाब के किनारे सामूहिक पूजा, भजन, पारिवारिक सहभागिता और प्रकृति के साथ समय बिताना सामाजिक जुड़ाव का अनुभव देता है।

पारण: उपवास के बाद व्रत समाप्ति का अनुष्ठान

छठ पूजा के समापन के बाद पारण किया जाता है। लंबे समय तक निर्जला रहने के बाद शरीर को सामान्य दिनचर्या में वापस लाना जरूरी होता है। शुरुआत थोड़ी मात्रा में पानी और हल्के भोजन से करें। सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता दें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें।

सामाजिक समरसता की मिशाल

वरिष्ठ पत्रकार आफाक आजम के अनुसार यह पर्व जाति, धर्म, वर्ग और आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर लोग एक ही घाट पर खड़े होते हैं। पूरे भारत में  सांप्रदायिक सौहार्द का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां हर व्यक्ति की आस्था का सम्मान होता है। बांस के सूप, दउरा, मौसमी फल और पारंपरिक प्रसाद के माध्यम से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।

आफाक आजम बताते हैं कि छठ पर्व स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। जलस्रोतों की सफाई, घाटों की व्यवस्था और प्राकृतिक सामग्रियों के उपयोग से यह पर्व समाज को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने की प्रेरणा देता है।

छठ महापर्व की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें धर्म, प्रकृति, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता एक साथ दिखाई देते हैं। बांस के सूप से लेकर मौसमी फलों तक, मिट्टी के चूल्हे से लेकर नदी के घाट तक, हर परंपरा का अपना सांस्कृतिक महत्व है। यह पर्व हमें प्रकृति से प्रेम और समाज में आपसी सहयोग बनाए रखना सिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.