विद्यालय में मिल रही शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावक की संतुष्टि एवं व्यापक सुधार की गुंजाइश को लेकर 4 जनवरी 2026 को इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बोचहा में विद्यालय प्रबंधन की ओर से “कॉफी विद मैनेजमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संवाद के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं तथा विद्यालय द्वारा शिक्षा, अनुशासन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रबंधन द्वारा अभिभावकों की बातों को गंभीरता से सुना गया और उनके सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर निदेशक सुमन कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन अपने प्रत्येक छात्र-छात्रा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। उनका लक्ष्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएँ, स्पोकन इंग्लिश क्लासेज तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट (PD) की शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ कर नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। जिससे बच्चों का व्यक्तित्व और भविष्य दोनों बेहतर हो। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को समय दें, उनका सहयोग करें और विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन दिव्या, निदेशक सुमन कुमार, संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार, प्रभारी प्राचार्य अमित कुमार, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं प्रबंधन से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।अभिभावकों ने प्रबंधन के द्वारा किए गए इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन होने से शिक्षा और विद्यालय के प्रति एक भावनात्मक रिश्ता बनता है। इस प्रयास को अभिभावकों ने विद्यालय-अभिभावक समन्वय की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।










