पत्नी की शादी में पति खुद बना गवाह..3 बच्चों की मां ने फुफेरे भाई से रचाई शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

हेडलाइन पढ़कर थोड़ा ताज्जुब जरूर हुआ होगा कि सनातनी विचारधारा में ऐसा नहीं होता,लेकिन हुआ। घटना वैशाली जिले के जंदाहा की है, जहां पत्नी का बार बार प्रेमी के साथ भाग जाना पति को अपनी प्रतिष्ठा पर आघात जैसा लगा और खुद ही गवाह बन पत्नी की शादी प्रेमी के साथ करा दी।

दरअसल वैशाली जिले के जंदाहा की रहने वाली रानी और अहीरपुर, जंदाहा के PNB के CSP चलाने वाले कुंदन ने 2011 में कोर्ट मैरिज किया था। शादी के बाद उनके 3 बच्चे हुए। सबसे बड़ा 12 साल का दूसरा 9 साल का  और तीसरा बच्चा 6 साल का हैं। शादी के कुछ सालों बाद रानी का सोशल मीडिया के जरिए अपने फुफेरे भाई गोविंद से संपर्क हुआ। शुरुआत में तो रिश्ता भाई-बहन का ही दिखा। लेकिन समय के साथ यह प्रेम प्रसंग में बदल गया। घंटों फोन पर बातें होने लगी, जो कुंदन को नागवार लगा। उसने रानी को इसके लिए टोका भी, लेकिन रानी के ऊपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

इसी बीच रानी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिर पति कुंदन ने अथक प्रयास कर उसे जम्मू से वापस लाया। लेकिन रानी कुंदन के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी बीच रानी फिर से अपने बच्चे और पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। अब तक कुंदन इस बात को समझ चुका था कि उसकी पत्नी रानी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। अंततः उसने रानी से उसके मन की बात पूछी, तो रानी ने स्पष्ट तौर पर अपने प्रेमी गोविंद के साथ रहने की इक्षा जताई।

कुंदन ने रानी की इक्षा को पूरा करने के लिए उसने रानी और गोविंद की कोर्ट मैरिज करा दी और खुद इस शादी का गवाह बना। इस तरह से 3 बच्चों की मां ने फुफेरे भाई से शादी रचा ली। शादी के बाद रानी ने बच्चों को भी अपने पहले पति कुंदन को सौंप दिया। यह मामला शादी और शादी के बाद बनने वाले विवाहेत्तर संबंध की जटिल सच्चाई को दिखाता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.