बड़ी खबर: नियोजित शिक्षकों को मिला प्रमोशन..मुख्यमंत्री के समक्ष  रखने वाले थे अपनी पीड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों की संभावित प्रदर्शन को देखते हुए बिहार सरकार में नियोजित शिक्षकों को मंगलवार को प्रमोशन देने का ऐलान किया है। यह प्रोन्नति वेतनमान में देने की बात पत्र में कही है। यह नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है।

पत्र में कहा गया है कि नियोजित शिक्षकों के 12 वर्ष की नियमित सेवा उपरांत अगले वेतनमान में प्रोन्नति निमित्त यथा नियमानुकूल कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए एक पक्ष के अंदर प्रोन्नति सूची प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

यह नियोजित शिक्षकों की एक बड़ी लड़ाई थी, जिसके लिए 30 दिसंबर 2025 को संघ के प्रतिनिधियों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर से वार्ता के दौरान डी ई ओ मुजफ्फरपुर ने कहा था कि चार दिनों के अंदर प्रोन्नति का पत्र जारी कर दिया जाएगा। लेकिन 20 जनवरी 2026 को प्रोन्नति का पत्र जारी हुआ।जो काफी दिनों से विभाग से मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने की संभावना जताई जा सकती है।

इसके पहले नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रोन्नति की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरपुर जिले में आगामी 23 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंप कर अपनी पीड़ा बताते और शीघ्र समाधान की मांग करते।

दरअसल प्रोन्नति की प्रक्रिया बिहार के अन्य जिलों में पूरी कर ली गई थी लेकिन मुजफ्फरपुर में इस प्रक्रिया को लेकर अब तक कुछ होता दिख नहीं रहा था। जिससे नियोजित शिक्षक आंदोलन के रास्ते पर चलने को सोच ही रहे थे कि इसी बीच शिक्षा विभाग के द्वारा प्रोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने की आदेश निकल दिया। अब  संभावना है कि 15 दिनों के अंदर प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें