शिक्षा मानव जीवन का एक अनिवार्य अंग है जो व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसी को ध्यान में रख तिरहुत क्षेत्र का अग्रणी संस्थान इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट अपने हर विद्यालय में आधुनिक और नैसर्गिक शिक्षा के साथ अनुशासन और योग का अतुलनीय मिश्रण प्रदान करता है
विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा 23 जनवरी 2026 को है। इस पावन अवसर पर इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के प्रबंधन द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। इस अवसर पर ग्रुप की तिरहुत क्षेत्र की सभी शाखाओं में नामांकन शुल्क पूर्णतः माफ कर दिया गया है। यह सुविधा इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के जिन शाखाओं में दी जा रही है उनमें 1.इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बोचहा,
2. बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मिठनपुरा नारायणपुर रोड
3. सी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी जैसी शाखाएं हैं।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है, उसके अनुसार सरस्वती पूजा के दिन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। उस दौरान अभिभावक बच्चे संग उपस्थित होकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस अवधि में नामांकन कराने पर किसी प्रकार का नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके।
ADVT










