इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुवार 22 जनवरी 2026 को इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बोचहा के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य एवं यादगार फेयरवेल पार्टी का आयोजन मिठनपुरा स्थित बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल किया गया।

इस विदाई समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रेरणा, आनंद और जीवन की नई शुरुआत के लिए आत्मविश्वास देना था। इस आयोजन में उपस्थित बच्चों का शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों के बीच तिलक लगा अभिनन्दन किया। इसके बाद कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा करते हुए सभी विद्यार्थियों को सभागार तक पहुँचाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैज (Batches) भी पहनाए गए।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन दिव्या, निदेशक सुमन कुमार एवं संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा एक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यालय में पहले दिन रोते हुए आने से लेकर अंतिम दिन रोते हुए विदा होने तक की पूरी यात्रा को जीवंत रूप में दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, रैम्प वॉक, एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर श्री गिरिवर दयाल सिंह ने अपने संबोधन में  शुभ आशीष के साथ इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ-साथ जिंदगी में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा आप एक बहुत अच्छे विद्यालय में पढ़ रहे हैं जहां वातावरण शिक्षा के लिए अत्यंत अनुकूलित है उम्मीद है आने वाले बोर्ड परीक्षाओं में आप अच्छा करेंगे और अपने जीवन में सफलता को प्राप्त करेंगे।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, फेवरेट टीचर अवार्ड, बेस्ट कॉमेडियन टीचर अवार्ड, बेस्ट बुक लवर टीचर अवार्ड जैसे अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया।इसी क्रम में विद्यार्थियों के लिए भी कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए।  विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट किए गए, ताकि वे अपने विद्यालय के स्वर्णिम पलों को सदैव याद रख सकें।

अंत में विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नए और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। अपने संस्कार, अनुशासन और मेहनत को कभी न भूलें, यही आपकी सबसे बड़ी पूँजी है।” यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव बन गया।

ADVT

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें