बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और ‘कॉफी विद मैनेजमेंट’ का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज 25 जनवरी को बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी और चौथे PTM का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य विद्यालय द्वारा दी जा रही शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के प्रदर्शन से अभिभावकों को अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

साथ ही आज “कॉफी विद मैनेजमेंट” का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन दिव्या, डायरेक्टर सुमन कुमार, जॉइंट डायरेक्टर अक्षय कुमार तथा प्राचार्य रंजीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे और उन्होंने अभिभावकों से सीधे संवाद किया। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों की समस्याओं, सुझावों एवं विचारों को प्रबंधन के साथ साझा करना था।

इधर विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा अनेक भौतिकीय-यांत्रिक, सोशल यूटिलिटी, अंतरिक्ष विज्ञान और कृषि से संबंधित मॉडल जैसे कि हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी मॉडल, क्लीन सिटी मॉडल, स्मार्ट ट्रैफिक मॉडल, सोलर एनर्जी एप्लिकेशन मॉडल, स्मार्ट एग्रीकल्चर मॉडल, ग्रीन सिटी मॉडल, ऊर्जा उत्पादन एवं संरक्षण मॉडल, स्पेस लॉन्चर मॉडल, हाइड्रोलिक मशीन मॉडल, एआई (AI) प्रोजेक्ट्स, रोबोटिक मॉडल्स को विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के सामने रखा। जिसे सबने खूब सराहा।

“कॉफी विद मैनेजमेंट” के माध्यम से आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पुस्तक सूची एवं सिलेबस अभिभावकों को दिखाया गया, ताकि उसमें आवश्यक सुधार किया जा सके। साथ ही बच्चों की समस्याओं के समाधान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

ADVT

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें