मुजफ्फरपुर के दो लोगों को मिला पद्मश्री अवार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

गोपाल जी त्रिवेदी बंदरा से और श्याम सुंदर माखड़िया सुतापट्टी मुजफ्फरपुर के

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या मुजफ्फरपुर के लिए गौरव का क्षण बन गया। एक नहीं बल्कि दो व्यक्ति को प्रद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है।

एक बन्दरा प्रखंड के मतलुपुर निवासी डा.गोपालजी त्रिवेदी हैं तो दूसरे शहर के सुत्तापट्टी के डॉ श्याम सुंदर माखाड़ियां हैं। हालांकि डा. श्याम सुंदर को यूपी के लिए मिला है मगर वह मूल निवासी मुजफ्फरपुर के ही हैं।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी को उनकी अभिनव कृषि अनुसंधान उपलब्धियों, कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण समृद्धि में अतुलनीय योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ सम्मान से अलंकृत किया गया है।

इसके साथ ही मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित माखड़िया परिवार के  डॉ श्याम सुंदर माखाड़ियां को भी राष्ट्रपति ने 2026 के लिए राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया है। डॉ श्याम सुंदर मखाडिया बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित प्रोफेसर एवं कालाजार मेडिकल रिसर्च सेंटर रामबाग के डायरेक्टर हैं। 96 साल की उम्र में भी डा.गोपाल जी त्रिवेदी सक्रिय हैं और ग्रामीणों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। गांव से उनका लगाव ऐसा कि सेवानिवृति के बाद भी इन्होंने यही रहना मंजूर किया। उनके पुत्र भी पूसा में डायरेक्टर हैं। पिछले साल भी 2025 में मुजफ्फरपुर की निर्मला देवी को सुजनी कला में पद्मश्री अवार्ड मिला था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इन दोनों के अलावा इनमें 45 गुमनाम भी हैं, जिन्हें पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क पुस्तकालय स्थापित करने वाले एक पूर्व बस परिचालक और एक दुर्लभ वाद्य यंत्र के 90 वर्षीय वादक उन 45 गुमनाम नायकों में शामिल हैं, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

अंके गौड़ा:-कभी बस कंडक्टर रहे अंके गौड़ा ने दुनिया का सबसे बड़ा निःशुल्क पुस्तकालय ‘पुस्तक माने’ स्थापित किया, जहां 20 भाषाओं में 20 लाख से अधिक पुस्तकें और दुर्लभ पांडुलिपियां हैं। कर्नाटक में मैसूरु के नजदीक हरलाहल्ली गांव के निवासी 75 वर्षीय गौड़ा को देशभर के पाठकों को सशक्त बनाने के उनके अनूठे प्रयासों के लिए पद्म श्री से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

आर्मिडा फर्नांडीज:- मुंबई की बाल रोग विशेषज्ञ आर्मिडा फर्नांडीज ने एशिया का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक स्थापित किया, जिससे शिशुओं के जीवित रहने की दर में काफी सुधार हुआ। आर्मिडा फर्नांडीज ने मां के दूध से वंचित बच्चों के लिए एशिया का ऐसा बैंक बनाया है, जहां पर स्तनपान कराने वाली महिलाएं दूध दान करती हैं।

इंदरजीत सिंह सिद्धू (समाज सेवा, चंडीगढ़):- इंदरजीत सिंह सिद्धू 88 साल के रिटायर्ड DIG हैं जो पिछले 30 सालों से हर सुबह चंडीगढ़ की सड़कों की खुद सफाई करते हैं। उन्होंने एक बैग और एक रिक्शा से शुरुआत की थी, और सीधे शारीरिक मेहनत से यह साबित किया कि स्वच्छता ही ईश्वर भक्ति है।

रामचंद्र और सुनीता गोडबोले (चिकित्सा, महाराष्ट्र):- पति-पत्नी की जोड़ी को पद्म पुरस्कार मिला है। इन दोनों ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में आदिवासी समुदायों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान की। इन दोनों के प्रयासों से इन इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल करने में काफी मदद मिली।

गफरुद्दीन मेवाती जोगी (राजस्थान):- भापंग (एक दुर्लभ ताल वाद्य यंत्र) के उस्ताद को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। वह उन कुछ बचे हुए कलाकारों में से एक हैं जो मेवाती लोक शैली में महाभारत के 2,500 से ज़्यादा दोहे सुना सकते हैं। इनके अलावा बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवाड़, आदिवासी वाद्यतयंत्र तारपा के 90 वर्षीय वादक और महाराष्ट्र निवासी भीकल्या लड़क्या ढिंडा तथा जम्मू और कश्मीर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बृज लाल भट उन गुमनाम हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भीकल्या लड़क्या ढिंडा
भगवान दास मध्य प्रदेश के बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक हैं। भीकल्या लड़क्या ढिंडा आदिवासी वाद्यतयंत्र तारपा (जो लौकी और बांस से बना एक वाद्य यंत्र) के वादक हैं। सूत्रों ने कहा कि असाधारण योगदान देने वाले आम भारतीयों को सम्मानित करने के सिद्धांत को जारी रखते हुए, इस साल के पद्म पुरस्कार भारत के कोने-कोने के गुमनाम नायकों की एक विस्तृत शृंखला को पहचान प्रदान करते हैं। सीमावर्ती राज्यों की मूल धरोहर के संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने से लेकर आदिवासी भाषाओं और स्वदेशी मार्शल आर्ट, लुप्त होती कलाओं और बुनाई को बढ़ावा देने, देश की पारिस्थितिक संपदा की रक्षा करने और स्वच्छता का समर्थन करने वाले तक को इस बार सम्मान के लिए चुना गया है।

चरण हेम्ब्रम और चिरंजी लाल यादव का नाम
ये सभी लोग वास्तव में उन आम भारतीयों का प्रतीक हैं जो चुपचाप अपनी दिनचर्या देश की सेवा में व्यतीत कर रहे हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल स्थापित करने वाले बुदरी थाटी, ओडिशा के संथाली लेखक-संगीतकार चरण हेम्ब्रम, जटिल पीतल की नक्काशी के विशेषज्ञ मुरादाबाद के चिरंजी लाल यादव, गुजरात की एक पारंपरिक, आध्यात्मिक और शास्त्रीय कहानी सुनाने (आख्यान) की कला ‘मानभट्ट’ के कलाकार धार्मिकलाल चुनीलाल पंड्या और अफ्रीका से भारत में मानव प्रवास का पता लगाने वाले हैदराबाद के आनुवंशिकीविद् कुमारसामी थंगराज भी शामिल हैं।

अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
इन सभी ने व्यक्तिगत स्तर पर भारी कठिनाइयों और त्रासदियों का सामना करते हुए न केवल अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि समाज की व्यापक सेवा में भी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सम्मानित किये जाने वाले लोगों में हाशिए पर रहने वाले लोग और दलित समुदायों के लोग, आदिम जनजातियों के लोग और दूरस्थ एवं दुर्गम इलाकों के लोग शामिल हैं।

ये वे लोग हैं जिन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, स्वच्छता, संपोषणीयता आदि को बढ़ावा देने के लिए काम करते हुए अपना पूरा जीवन दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों, दलितों और आदिवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया है। पुडुचेरी केके पजानिवेल को प्राचीन तमिल हथियार आधारित मार्शल आर्ट सिलंबम को बढ़ावा देने के लिए पद्म श्री के लिए चुना गया है।

साहित्य और शिक्षा श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा
पिछले 60 से अधिक सालों से पूरे भारत में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को साहित्य और शिक्षा श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के खेम राज सुंद्रियाल को जामदानी बुनाई तकनीक को संरक्षित करने तथा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के हजारों कारीगरों को यह तकनीक सिखाने के लिए चुना गया है। सुंद्रियाल ने नए डिजाइन के साथ पानीपत ‘खेस’ को पुनर्जीवित किया और हथकरघा में पॉलिएस्टर धागे का प्रयोग शुरू किया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.