तेजप्रताप ने उजागर किए जयचंदों के नाम, अनुष्का से रिश्तों पर बोले- ‘हमारा कोई लेना-देना नहीं’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

लालू के बड़े लाल तेज़प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद के जयचंदों के नाम उजागर किए और कहा कि इन्होंने पूरे परिवार का तहस नहस करा दिया। साजिश के तहत उनका नाम अनुष्का से जोड़ा गया, जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

तेजप्रताप ने रविवार रात   पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों मुद्दों पर बात की और उन पांचों जयचंदों का नाम बताया। उन्होंने कहा कि इन जयचंदों ने जो साजिश रची उसमें वो पास हो गए और लालू परिवार में फूट डाल दी जिसका नतीजा यह है कि मैं लालू परिवार से बेदखल हो गया, पार्टी से निष्काशित हुआ। बहन रोहिणी ने खुद ही परिवार से नाता तोड़ लिया।

जयचंदों पर बोलते हुए कहा कि राजद की हार के सबसे बड़े दोषी यही है। जयचंदों के एक एक कर सबके नाम बताए और कहा कि एक जयचंद सुनील सिंह तो वो है जिसको मेरी मां रखी बांधती है। दो के नाम सब को पता हैं संजय यादव और रमीज खान। रमीज खान का नाम रोहिणी ने भी उजागड़ किया था। दो और शक्ति सिंह और मुकेश रौशन हैं। मुकेश रौशन वो है जो महुआ से राजद के टिकट पर तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

तेजप्रताप ने निष्कासन के बाद जनशक्ति जनता दल पार्टी बनाई और खुद महुआ से चुनाव लड़ा। जहां से राजद की तरफ से मुकेश रौशन चुनाव मैदान में उतड़े, लेकिन दोनों हार गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का से रिश्ते पर कहा कि “इससे हमारा कोई संबंध नहीं है, अनुष्का से कोई लेना देना नहीं है।” हमारा फोटो जो वायरल किया गया था तब मैने कहा था कि हमारा अकाउंट हैक हो गया था जो सच बात थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेडी चीफ तेजप्रताप यादव ने कहा कि इनसब मुद्दों पर वो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे  और साथ ही दिल्ली में मोदी से मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे। ये पहला मौका है कि उन्होंने उन पांचों जयचंदों के नाम बताए और यह भी बताया कि कैसे पूरे परिवार में जयचंदों ने वैमनस्यता पैदा कर दी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.