बिहार आईजी का फरमान..हर श्रमिक को देना होगा चरित्रप्रमाण.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

अब डिलीवरी कंपनियों को अपने हर डिलीवरी बॉय या गिग वर्कर्स से अपना चरित्र प्रमाण पत्र जमा कराना पड़ेगा। यह आदेश बिहार के हर जिले में लागू होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार पुलिस ने यह कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

पुलिस प्रशासन की तरफ से हर कंपनियों को यह कहा गया है कि वह उनके यह काम कर रहे हर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा प्रोफाइल को गंभीरता से लें। इसके लिए हर गिग वर्कर्स से आचरण प्रमाण पत्र लेकर नजदीकी थानों में जमा कराएं। इसमें पुराने कर्मियों पर भी यह नियम लागू किया गया है। सभी का प्रमाणपत्र एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत जमा कराने को बोला गया है। अगर कोई वर्कर ऐसा नहीं करता है तो नियोक्ता कंपनी के ऊपर भी कार्रवाई की जा सकती है।

गिग वर्कर्स क्या होता है                                       गिग वर्कर्स अस्थायी, स्वतंत्र ठेकेदार या फ्रीलांसर होते हैं जो किसी कंपनी के साथ पूर्णकालिक कर्मचारी के रूप में नहीं, बल्कि अनुबंध-आधारित या project-based कार्य करते हैं। वे आम तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके काम प्राप्त करते हैं और उन्हें कार्य के आधार पर भुगतान किया जाता है। इन्हें नियमित वेतन नहीं मिलता बल्कि कार्य के लगने वाले समय के अनुसार भुगतान किया जाता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह नियम केवल स्थानीय स्तर के गिग वर्कर्स पर ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से आकर बिहार में काम करने वाले गिग वर्कर्स पर भी लागू होगा। आईजी ने बताया कि दूसरे राज्यों की पुलिस से आने वाले वेरिफिकेशन अनुरोधों और रिपोर्टों पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जैसे ही बाहरी राज्यों से किसी वर्कर का सत्यापन रिकॉर्ड प्राप्त होता है, उस पर भी तुरंत प्रक्रिया शुरू कर  संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कंपनी बिना पुलिस सत्यापन के गिग वर्कर्स को नियुक्त करती है, तो उस पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कदम के बाद अब बिहार  में डिलीवरी और राइडिंग सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.