मैं तुम्हे बरबाद कर दूंगा..कर्ज के बोझ ने अभिनेता राजपाल को पहुंचाया जेल, पूरी खबर देखिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म बनाने को लेकर लिए पैसे के कारण अभिनेता राजपाल को आखिरकार जेल जान पड़ा। अब उनके जमानत पर सुनवाई सोमवार को होगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि उन्हें अभी जेल में रहना होगा या कोर्ट उन्हें कुछ राहत देगी।

दरअसल मामला यह है कि बतौर निर्देशक उन्होंने एक फिल्म अता पता लापता बनाई थी। एक्टर सागर झा के अनुसार इस फिल्म निर्माण के लिए ही राजपाल ने माधव गोपाल अग्रवाल की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए लिए थे। लेकिन फिल्म नहीं चली तो माधव गोपाल ने उसने इनके द्वारा दिए गए 7 चेक को बाउंस करा कोर्ट में केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद से कई बार अभिनेता राजपाल ने कोर्ट में भी इस बात का वादा किया कि वो अग्रवाल के पैसे लौटा देंगे। लेकिन क्यूंकि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो भाड़ी कर्जे में चले गए जिसके कारण वो पैसे नहीं लौटा पाए।

राजपाल ने द लल्लनटॉप के एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अग्रवाल ने फिल्म के लिए पैसे फाइनेंस किया था जिसके बदले में उसने अपने पोते को फिल्मों में लीड रोल देने को कहा था। लेकिन उनके पोते में कोई टैलेंट नहीं था, इसलिए उसे रोल नही मिला। जिसके बाद ही अग्रवाल ने राजपाल से कहा था कि वह उन्हें बर्बाद कर देगा। अब 5 करोड़ की वह राशी सूद ब्याज के साथ 9 करोड़ हो चुकी है।

हालांकि बॉलीवुड के कई सितारों जैसे कि सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान जैसे कई सितारे राजपाल के मदद के लिए आगे आए हैं। और सब कुछ कुछ न कुछ रकम इकट्ठा कर उन्हें मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। अब सोमवार का इंतेज़ार करना होगा कि हाइकोर्ट राजपाल के जमानत को लेकर क्या आदेश देती है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें