वैशाली में शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग से महिला के पैर में लगी गोली..डॉ. अमृतांशु ने बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वैशाली में शादी समारोह के दौरान महिला के पैर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई जिससे उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद मुजफ्फरपुर के जानकी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बेलसर थाना के ग्रामीण चौकीदार मुकेश कुमार ने बताया कि वो साइन परवाड़ा के रहने वाले हैं और सपरिवार रिश्ते में एक शादी में गए थे। मुकेश जब  घर वापस आए तो तो रात 12 बज कर 20 मिनट पर उनके पास फोन आया कि आपकी पत्नी रेखा देवी को गोली लग गई है। जिसके बाद परिजनों ने उसे मंसूरपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  अस्पताल ने उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद महिला को मुजफ्फरपुर के मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मां जानकी अस्पताल के डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल ने बताया कि रात के लगभग 2 बजे महिला आई थी कि तब वह बेहोश थी। शरीर से काफी खून निकल चुका था। पल्स और बीपी तक डाउन हो चुका था। गोली बाएं पैर के निचले हिस्से में लगकर फट गया और लगभग 6-7 सेंटीमीटर का होल हो चुका है। रात में ही घायल मरीज को ब्लड चढ़ाया गया और दवाईयों के सहारे इसके हालत को स्थिर किया गया है। अब ऑपरेशन कर गोलियों के टुकड़े को निकाला जाएगा। डॉ. अमृतांशु प्रांजल ने बताया कि हॉस्पिटल आने में अगर 2 घंटे की भी देरी हो जाती तो महिला को बचाया जाना मुश्किल होता।

घायल महिला के पति ने बताया कि वैशाली थाना के जटकौली शिवनगर गांव में जयमाला के वक्त हर्ष फायरिंग के दौरान उसकी पत्नी को गोली लगी थी। किसने गोली चलाई ये नहीं पता चल पाया है, लेकिन उसने  वैशाली थाना और बेलसर थाने को सूचना दे दी है। लेकिन मामला दर्ज नहीं कराया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें