मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के रोहुआ में आईओसीएल का पाइपलाइन फैट गया है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। कंपनी को सूचना दे दी गई है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में घरेलू गैस पाइप लाइन की एक नई व्यवस्था शुरूं की गई है। अभी यह मुजफ्फरपुर शहर के कुछ हिस्सों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखण्ड के रोहुआ आपुछ इलाके में इसकी शुरुआत किए ज्यादा दिन नहीं बीता है कि गैस पाइप लाइन की पाइप टूट गई है। जिससे काफी काफी तेजी से गैस का रिसाव हो रहा है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है और किसी अप्रिय घटना के अंदेशे से डरे हुए हैं।
आईओसीएल कम्पनी के टौलफ्री नम्बर पर सुचना दे गई है लेकिन अब तक कंपनी की तरफ से कोई कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है। क्यूंकि पाइप लाइन को टूटे हुए अभी 1 घंटे से ज्यादा हो चुका है लेकिन कोई भी मैकेनिक अब तक नहीं पहुंचा है।

