मोतिहारी में एक बड़ा हादसा..एक ही गांव के 6 बच्चों की डूबने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोतिहारी के केसरिया में होली के बीच एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मोतिहारी पूर्वी चंपारण के केसरिया के पास लोहारगामा गांव में होली के पहले एक हृदय विदारक घटना घटी है इसमें एक ही गांव के छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। ये सारे बच्चे लोहारगामा गांव के ही आस पास के घरों के बताए जा रहे हैं। इन सभी बच्चों की उम्र 9 से 12 साल की बताई जा रही है। मरने वालों में 5 लड़कियां और एक लड़का है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और मरने वाले बच्चों के परिजनों में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि ये सारे बच्चे दिन से ही घर से गायब थे। माता-पिता ने समझा कि होली का समय है तो यहीं कही गांव में बच्चे खेल रहे होंगे। जब शाम तक ये बच्चे घर नहीं लौट तो इनकी खोजबीन शुरू हुई। तलाशने के क्रम में परिजन जब तालाब की तरफ गए तो वहां इन बच्चों का मृत शरीर तालाब में उपलाया हुआ था। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया। तालाब से बच्चों के शरीर को बाहर निकाला गया तब तक इन बच्चों की जान जा चुकी थी।

मरने वालों में 5 लड़कियां और एक लड़का है। पांचों बच्चियों के नाम क्रमशः दिक्षा कुमारी 12 साल, सोनाक्षी कुमारी 9 साल और प्रिया कुमारी 6 साल की है जो धर्मेंद्र सहनी की बेटियां बताई जा रही हैं। वहीं लड़का प्रिंस कुमारी 11 साल और छोटी कुमारी 8 साल मनोज कुमार के बच्चे बताए गए हैं। जबकि कामेश्वर सहनी की 12 साल की बेटी सोनाली कुमारी की भी मौत इसी हादसे में हो गई है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें