बिना टिकट रेल यात्रा करना पड़ गया महंगा..173 यात्रियों से वसूले गए लगभग डेढ़ लाख रुपए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि. घाटशिला संवाददाता. झारखंड.
घाटशिला: यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा शनिवार को कई ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में 173 यात्रियों से लगभग 1,37,560रुपए बेटिकट यात्रियों से फोन वसूले गए।

शनिवार को बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा को रोकने तथा यात्रियों को वैध टिकट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। घाटशिला-चाकुलिया सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर खड़गपुर मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत 38907, 38909, 38705, 38811, 68013, 18045, 18046, 18047, 12703, 12074, 22504, 18038, 38713, 12839, 15628, 68441 सहित अन्य ट्रेनों की जांच की गई। साथ ही बौरिया, मेचेदा, पांसकुरा, आंदुल, फुलेश्वर, चेंगाइल, घाटशिला, चाकुलिया, संकरैल, बालिचक, गोकुलपुर, मिदनापुर, भोगपुर, शालीमार, सोरो सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर भी सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 173 बिना टिकट सफर करते यात्रा के मामले पकड़े गए। इन मामलों में दोषियों से कुल 1,37,560 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस पहल का उद्देश्य अवैध यात्रा को हतोत्साहित करना, यात्रियों में अनुशासन सुनिश्चित करना तथा रेलवे की आय में वृद्धि करना है। यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें और इस प्रकार के अभियानों में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि खड़गपुर मंडल भविष्य में भी ऐसे नियमित और आकस्मिक जांच अभियान जारी रखेगा, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और वास्तविक यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें