एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड और चयन प्रक्रिया पर फर्जीवाड़े रोकने को सख्ती
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती 2025 के तहत 22,195 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
आरआरबी के अनुसार, एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं ई-कॉल लेटर (Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। SC/ST अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी भी इसी अवधि में उपलब्ध होगी।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें RRB Apply पोर्टल पर लॉगिन कर पहले ही आधार वेरिफिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है।
चयन प्रक्रिया
CBT (सिंगल स्टेज)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल परीक्षा
CBT परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न: 100
समय: 90 मिनट
गणित: 25 प्रश्न
जनरल साइंस: 25 प्रश्न
रीजनिंग: 30 प्रश्न
जनरल अवेयरनेस एवं करेंट अफेयर्स: 20 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
UR/EWS – 40%
OBC (NCL) – 30%
SC – 30%
ST – 30%
CBT में प्राप्त अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा और कुल रिक्तियों के तीन गुना अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती अभियान के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के 11,032, प्वाइंट्समैन-B के 5,053 तथा अन्य तकनीकी और सहायक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक रिक्तियां नॉर्दर्न रेलवे, वेस्टर्न रेलवे और सेंट्रल रेलवे में हैं।









