मुजफ्फरपुर में सनसनी: युवक की हत्या कर बाइक पर शव रख फरार हुए बदमाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

अहियापुर थाना क्षेत्र में वारदात से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या करने के बाद उसका शव बाइक पर रखकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में किराए के मकान में रहकर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग बनाने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मृतक के परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements