कांटी गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1 अगस्त को महावीर चौक माली टोला में युवक को मारी गई थी गोली, दूसरे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर के कांटी गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी क्रिशु कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस दबाव में एक अन्य नामजद आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पढ़ें पूरी खबर।

कांटी-मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में 1 अगस्त को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य नामजद आरोपी क्रिशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के बीच मामले के एक अन्य नामजद आरोपी निशांत कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

घटना को कब अंजाम दिया गया
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात कैलाश कुमार शौच के लिए घर से निकले थे। पीड़ित कांटी थाना क्षेत्र के साईन गांव स्थित महावीर चौक माली टोला में ही रहते थे। इसी दौरान हथियार से लैस तीन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के बाद घायल के फर्दबयान के आधार पर कांटी थाना कांड संख्या 494/26 नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया। युवक ने बताया कि तीन लोग क्रिशु कुमार, निशांत कुमार और एक अन्य आरोपी जी उसके पड़ोसी हैं ने उसके ऊपर पिस्टल से गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की है।

युवक पर फायरिंग की वजह

पुलिस ने बताया कि गोली से घायल युवक और हमलावर के बीच पहले से विवादित चल रहा है। घायल कैलाश ने बताया की उसके पड़ोसियों के साथ उसका जमीनी विवाद और कारोबार को लेकर भी विवाद चल रहा है। जब पत्रकारों ने डीएसपी सुचित्रा कुमारी से घायल के किसी अपराध में शामिल होने की आशंका है, जिस पर डीएसपी ने कहा कि छानबीन की जा रही है।

विशेष टीम ने की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-01) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम में कांटी थाना पुलिस को भी शामिल किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी क्रिशु कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। बरामद हत्यारों में घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और इसके साथ ही घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

पुलिस दबाव में दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर
पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी और कार्रवाई के दबाव के कारण इस मामले के दूसरे नामजद आरोपी निशांत कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास की जांच जारी
डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। यदि उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज पाए जाते हैं तो उन्हें भी अनुसंधान में शामिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें