AI  बन रहा रोजगार की नई दुनिया..खोल रहा तरक्की की राह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले कई सालों में कंप्यूटर के आविष्कार ने बढ़ते हुए जनसंख्या के लिए रोजगार के अनेक अवसर बनाए हैं। इसी कड़ी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी AI के इजाद ने शिक्षा पद्धति को बदला हि, तरक्की के अनेक राह भी खोले हैं।

AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी ने न सिर्फ सोच को बदला बल्कि रोजगार के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। 5 साल पहले इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था, लेकिन आज लाखों करोड़ों के पैकेज की नौकरी कई कंपनिया देने को तैयार हैं। अब आपको बताते हैं कि AI में ऐसी कौन कौन से नौकरी है जिसमें आप महीने के लाखों करोड़ों कमा सकते हैं।

प्रौमप्ट इंजीनियर का एक ऐसा पद जो AI से सटीक और बेहतरीन परिणाम जो आप सर्च कर रहे हैं उसके लिए आपको सही निर्देश तैयार कर देती है।

AI डेटा क्यूरेटर का काम किसी आधार सामग्री का विवरण को इकट्ठा करना और उसे समझने लायक बनाना है।

AI अल्गोरिदम ऑडिटर्स का काम यह देखना है कि कोई सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि सॉफ्टवेयर पूछे गए परिणाम को सही तरह से नहीं बताता है। तब या ऑडिटर डेवलप  सॉफ्टवेयर को सही करती है।

AI बिजनेस स्ट्रेटजीस्ट आपके स्टार्टअप और व्यापार  को ग्रोथ के नए नए तरीके बताता है।

कंप्यूटर विज़न इंजिनियर इसका इस्तेमाल पहले से विमानों को ऑटो पायलट के तौर पर हो रहा है। इसका इस्तेमाल अब हवा से जमीन पर उपयोग के लायक बनाया गया है। जहां वह इंसानों की तरह देख और पहचान सके। जैसे अब कार में भी आटोड्राइविंग मोड बनाया जा रहा है।

चैटबॉट इंजिनियर ये लोग चैटबॉट को इस तरह तैयार करते हैं कि वो इंसानों की भाषा को समझ कर बात कर सकते हैं, जैसे कि अलास्का और गूगल असिस्टेंस से आप बात करते हैं।

इन नौकरियों में आपके अनुभव से ज्यादा आपके सोचने के तरीके को परखा जाता है। BHU के फिजिक्स  स्कॉलर रंजन कुमार का कहना है कि आनेवाला समय AI वर्सेस इंसान का नहीं बल्कि AI के जानकार बनाम AI नहीं जानने वाले के बीच का होगा। इनके अनुसार अगर कोई AI स्किल्ड होगा तो उसका करियर ग्रोथ काफी बढ़ जाएगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें