बिहार: शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU की छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 जगहों पर एक साथ तलाशी; 34 लाख से ज्यादा कैश और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

पटना:  बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, पटना के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के 3 ठिकानो पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया है। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में किया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की तरफ से किया गया है। EOU के अनुसार, सत्यापन के दौरान उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की संपत्ति अधिक पाई गई है।

इसी मामले में EOU ने 20 अगस्त 2026 की सुबह पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई DSP रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है।

पटना के आवास से 30 लाख रुपये नकद बरामद
EOU की कार्रवाई के दौरान पटना स्थित आवास से करीब 30 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कीमती आभूषण, जमीन से जुड़े दस्तावेज और निवेश से संबंधित कागजात भी बरामद किए जाने की बात कही गई है।

बेगूसराय स्थित मकान से भी करीब 4.50 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, तलाशी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्तियों से संबंधित विस्तृत स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। EOU के अधिकारियों ने बताया कि ज्ञात आय से लगभग 91 प्रतिशत की आय का ज्ञात श्रोत नहीं बताया गया है।

सुबह 8:30 बजे पहुंची EOU की टीम
EOU के मुताबिक, करीब 15 सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह 8:30 बजे पटना के खाजपुरा स्थित आकाशवाणी रोड के चंद्रतारा भवन पहुंची। टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों के साथ बेसमेंट और पार्किंग क्षेत्र में भी तलाशी ली। EOU के द्वारा बताया कि तलाशी के दौरान अजय कुमार सिंह के घर पर मौजूद है।

तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान तीन स्थानों पर एक साथ चलाया गया। सबसे पहले पटना के चंद्रतारा भवन, बीएम कॉलेज, आकाशवाणी रोड, खाजपुरा, राजीव नगर थाना क्षेत्र में EOU की टीम पहुंची। दूसरी टीम पटना के ही बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, मिट्ठापुर स्थित कार्यालय पहुंची थी। तथा तीसरी टीम अजय कुमार के पुस्तैनी घर बेगूसराय के ग्राम परोसा, पोस्ट-सहना, थाना साहेबपुर कमाल स्थित मकान पर पहुंची थी।


आय से अधिक संपत्ति का मामला?
इस तलाशी में EOU ने सत्यापन के दौरान ₹3,43,78,300 की संपत्ति को ज्ञात आय से लगभग 90.04 प्रतिशत अधिक पाए जाने का दावा किया है। अब जांच एजेंसी संपत्तियों, बैंक लेन-देन, निवेश, जमीन-जायदाद और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर सकती है।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?
EOU के अनुसार, इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2), सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धारा 13(1)(बी) भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत लोक सेवक द्वारा ऐसी संपत्ति रखने से संबंधित है, जो उसकी ज्ञात वैध आय के स्रोतों से असंगत पाई जाए। वहीं धारा 13(2) ऐसे अपराध के लिए दंड से संबंधित प्रावधान है।
हालांकि, किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होना या तलाशी होना अपने आप में अपराध सिद्ध होना नहीं है। अंतिम स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में अजय कुमार सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों और बरामदगी से संबंधित जानकारी EOU की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements