सनशाइन प्रेप हाई स्कूल, मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री बी. पी. वर्मा मेमोरियल अवार्ड एवं डॉ. रेणु वर्मा मेमोरियल अवार्ड के अंतर्गत विद्यालय में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को 11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इनके लगन एवं अथक परिश्रम के कारण ही छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर यह विशेष उपलब्धि हासिल की है।










