मुजफ्फरपुर: 28 जून को मनाई जाएगी स्वामी सहजा नन्द सरस्वती जी की पुण्य तिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा 28 जून 2026 रविवार को स्वामी सहजा नन्द सरस्वती जी की पुण्य तिथि मनाई जाएगी। इसके लिए गुरुवार 14 मई को संत कोलंबस कोचिंग/प्रेप पब्लिक स्कूल, राजेंद्रपुरी, कलमबाग चौक मुजफ्फरपुर में संगठन के कार्यसमिति की बैठक हुई।

इस बैठक में ब्रह्मर्षि विकास संगठन के बैनर तले
राष्ट्र हमारा,हम राष्ट्र के,
किसान हमारा,हम किसानों के सिद्धांत पर चलते हुए समाज हित में विकास के पथ पर प्रतिवर्ष अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते हुए कई निर्णय लिए गए।
सुनील कुमार, महासचिव, ब्रह्मर्षि विकास संगठन ने बताया कि इस बार स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर 28 जून को किसान सम्मेलन का आयोजन मुजफ्फरपुर में होगा।

उसी दिन 28 जून को उक्त अवसर पर बच्चों के द्वारा कई सारे विषयों पर विशेष संवाद / भाषण का आयोजन होगा __
1.संस्कार,संस्कृति और मानवीय मूल्य,राष्ट्रीय समृद्धि के लिए कितना महत्वपूर्ण

2. आर्थिक रूप से पिछड़े प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक सहायता।

3. समाज के पिछड़े लाचार को आर्थिक सहायता।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी प्रमुख पदाधिकारियों को चंदा रसीद वितरण किया गया। साथ ही सदस्यों को प्रखंड में किसानों से संपर्क एवं बैठक हेतु जिम्मेदारी दी गई

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सदस्यगण विभिन्न सहयोगी विद्यालयों से संपर्क कर रचनात्मक विषयों पर कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी के लिए बात करेंगे।

इसके साथ ही संगठन द्वारा एक विशेष जानकारी साझा किया गया। अब संगठन कार्यालय प्रत्येक शनिवार और रविवार 3बजे से 5 बजे निश्चित रूप से खुलेगा। सभी स्थानीय सदस्य कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे। तथा किसानों के लिए किसान निबंधन(फॉर्मर्स रजिस्ट्रेशन) और आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी सुविधा दी है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें