Export Awareness Workshop: मुजफ्फरपुर में RAMP योजना द्वारा उधमियों ने सीखा कारोबार में निर्यात का गुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

मुजफ्फरपुर में MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने की पहल, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने के तरीकों पर हुई चर्चा

Export Awareness Workshop: बिहार सरकार के उद्योग विभाग की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में स्थानीय कारोबारियों को निर्यात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं और निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई।

निर्यात कारोबार को लेकर उद्यमियों को किया गया जागरूक

कार्यशाला में उद्यमियों को बताया गया कि वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए कौन कौन से तरीके अपना सकते हैं। इसके साथ ही उपलब्ध अवसरों का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं। कार्यक्रम में निर्यात कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं पर चर्चा की गई।

RAMP योजना के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

उद्योग विभाग, बिहार सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत राज्य के 16 जिलों में एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत मुजफ्फरपुर में यह कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की क्षमता बढ़ाना और उन्हें निर्यात के अवसरों से जोड़ना है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने की अध्यक्षता

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र, मुजफ्फरपुर के महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने की। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि शशांक शेखर, ईपीसीएच पटना के सहायक प्रबंधक नीतीश कुमार, उद्योग विभाग बिहार के निर्यात परामर्शी रिशु राज तथा RAMP टीम के एमआईएस श्रीधर नारायण शामिल हुए।

इसके अलावा सरकार के तरफ से निर्यात में डाक विभाग कैसे सहयोगी हो सकता है। इसके लिए डाक अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के प्रतिनिधि सुमीत कुमार और डाक विभाग के विपणन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर उद्यमियों का मार्गदर्शन किया।

निर्यात की प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को निर्यात व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने और निर्यात के माध्यम से कारोबार का विस्तार करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

बैंकिंग और डाक विभाग की भूमिका पर चर्चा

निर्यात कारोबार को प्रोत्साहित करने में बैंकिंग संस्थानों और डाक विभाग की भूमिका को भी रेखांकित किया गया। उद्यमियों को बताया गया कि कारोबार के विस्तार के लिए वित्तीय सेवाओं, विपणन और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी महत्वपूर्ण है।

उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार की मांग पर जोर

कार्यक्रम में उद्यमियों को उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनाने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निर्यात के लिए संभावित बाजारों की जरूरतों को समझने और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर कारोबार को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

स्थानीय उद्यमों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास

RAMP योजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य मुजफ्फरपुर के MSME क्षेत्र को सशक्त बनाना और स्थानीय उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाना है। निर्यात प्रक्रिया की जानकारी मिलने से उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार की संभावनाओं को समझने में मदद मिल सकती है।

कार्यशाला के माध्यम से जिले के कारोबारियों को निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने का प्रयास किया गया। इससे स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और व्यवसायों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements