
मुजफ्फरपुर/खबर जिन्दगी: 25 अक्टूबर 2026 रविवार को मुजफ्फरपुर के कलाकारों ने आयोजन कर बड़े ही उल्लास से मनाया। इस अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर के कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बिहार विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर रविवार को दीवान रोड स्थित किरण श्री विवाह भवन में नाई परिवार की ओर से कलाकारों के सम्मान के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में कठपुतली कला और कलाकारों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया गया।
कठपुतली कला भारतीय लोकसंस्कृति की एक महत्वपूर्ण विधा है, जिसके माध्यम से मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचाए जाते हैं। सुनील कुमार इस कला के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं।
25 अक्टूबर को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस



अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस 25 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस दिन चित्रकारों, मूर्तिकारों, संगीतकारों, नर्तकों, लेखकों और सभी विधाओं के रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में कनाडाई चित्रकार क्रिस मैक्लूर द्वारा की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस प्रसिद्ध स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है.इस अवसर पर देश दुनियां में विभिन्न कला गैलरी और सांस्कृतिक मंच कलाकारों के कार्यों को प्रदर्शित करते हैं।
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई
सुनील कुमार को सम्मानित किए जाने पर मुजफ्फरपुर शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, संरचना आर्ट थिएटर के सचिव सुधीर कुमार, प्रधानाध्यापक एवं रंगकर्मी बैजू कुमार तथा अरुण कुमार वर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी संजय ठाकुर, दीपक ठाकुर, कवि महेश ठाकुर ‘चकोर’, हरि नारायण ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, संजय ठाकुर, अजय ठाकुर और राजमंगल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सुनील कुमार को मिला यह सम्मान स्थानीय कला और लोकसंस्कृति से जुड़े कलाकारों के योगदान को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।










