NDA के घटक दल रालोमो प्रत्याशी आलोक कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज।

बिहार विधानसभा का चुनाव अपने शबाब पर है। ऐसे में चुनाव आयोग की नजर हर प्रत्याशी पर है। हुआ यूं कि बीते सोमवार को छठ महापर्व की शाम के अर्घ्य के समय भलूनिधाम में एनडीए प्रत्याशी द्वारा बैनर पोस्टर एवं स्टॉल लगाया गया था। जहां 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को पानी के बोतल तथा चाय आदि निःशुल्क में वितरित किया गया। पोस्टर यूथ आफ इंडिया के नाम से लगाए गया था लेकिन फोटो आलोक कुमार सिंह का लगाया गया था। और इसके लिए चुनाव आयोग से परमिशन नहीं ली गई थी।
इसी पोस्टर से उक्त प्रत्याशी चुनाव आयोग की नजर में आ गए, जिसके लिए राष्ट्रीय लोकमोर्चा के उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह के विरुद्ध मधूलिका मधूर एई आरडब्ल्यूडी द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इस तरह का कार्य वगैर अनुमति के आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ माना जाता है।










