गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मुजफ्फरपुर.. अपराधी बेखौफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घटना मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ की है जहां पूरा रोहुआ गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पेट्रोलपंप के पास गोली चलने से पूरा इलाका सन्न रह गया और 1 व्यक्ति की जान जाने से बच गई।

घटना को लेकर पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार बावन बीघा निवासी सतीश कुमार ठाकुर का रोहुआ में जमीन ओर मकान है। उनका पुत्र समीर ठाकुर सुबह शाम उक्त जमीन और आवास पर जाया करते थे। आज सुबह भी वो उक्त मकान पर गए थे। जहां पर बाइक से दो लोग पहुंचे। थोड़ी देर क्षेत्र का आकलन कर उनमें से एक ने गेट के बाहर से गोली चला दी जिसमें समीर कुमार बाल बाल बच गए। गोली चलाने के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।

कहा ये जा रहा है कि जिस जमीन पर ये गोलीबारी हुई है वहां पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। साथ ही जमीन मालिक से रंगदारी की मांग भी की गई है। जिसको लेकर गृह स्वामी ने मुशहरी थाने में रंगदारी की प्राथमिकी भी दर्ज करा रखी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है जिसमें दिख रहा है कि दोनों अपराधी बाइक रोककर काफी देर तह जगह का मुआयना करते हैं उसके बाद उनमें से 1 गेट के पास जाकर 4 राउंड फायर करता है फिर वापस बाइक के पास आता है और वहां से भी 5 राउंड फायर करता है। जिसमें 2 राउंड की फायरिंग वो स्कूटी पर करता है जो गेट के बाहर खड़ी थी। फायरिंग से बाहर लगे गेट में होल हो जाता है जो तस्वीरों में साफ साफ दिख रहा है।

फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस बल 112 की टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करती है। गोलीबारी के बाद सबूत इक्कठे किए जाते हैं जिसमें पुलिस को एक खोखा भी मिलता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जो गोली चला रहा है उसके पांव में कोई समस्या है और वो थोड़ा उच्चक उच्चक कर चल रहा है। पुलिस पूरे एहतियात के साथ घटना की छानबीन में लग गई है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें