घाटशिला: महाविद्यालय में तलवार लेकर पहुंचा युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

उमेश कांत गिरी ब्यूरो प्रभारी घाटशिला झारखंड घाटशिला: शिक्षण संस्थानों में जहां ज्ञान का प्रकाश फैलता है। बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है। वही घाटशिला का एक ऐसा कॉलेज है वहां शास्त्रों से ज्यादा शस्त्र की बात की जाती है। बात हो रही है घाटशिला महाविद्यालय की जहां एक सिरफिरा युवक तलवार लेकर पहुंचा। जिसके बाद महाविद्यालय में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। सरेआम दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में तलवार लेकर पहुंचने पर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।।

इस समय महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा चल रही है। इसी बीच पीजी बिल्डिंग में एक युवक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में धार्मिक प्रतीक ध्वज को लेकर पहुंच गया। इस पर कॉलेज में मौजूद विद्यार्थियों और सुरक्षा गार्ड ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद वह युवक कॉलेज परिसर में घूमता रहा। थोड़ी देर बाद वह कॉलेज की बिल्डिंग में सीढ़ी पर खड़ा हो गया। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने स्थानीय पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इसी बीच कॉलेज के सुरक्षाकर्मी और  छात्रों ने इस युवक को पकड़ा और पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया गया।

इस युवक का नाम किशोर बताया जा रहा है। जो इसी कॉलेज में पढ़ाई करता है। थाने में परिजनों की माफी के बाद युवक को छोड़ दिया गया. उधर इस संबंध में घाटशिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि घाटशिला कॉलेज में सुबह 9:00 से 9:30 बजे के बीच विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए चेकिंग करके प्रवेश दिया जा रहा था. इस दौरान यह युवक हाथों में तलवार और झंडा लिए पीछे के दरवाजे से कॉलेज परिसर में घुस गया। इस घटना के कारण कॉलेज में थोड़ी देर के अफरा तफरी का। माहौल रहा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements