सहरसा में गार्ड की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

ट्रक के चपेट में आने से गार्ड की मौत..मृतक के घर मचा कोहराम

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक का नाम ललन चौधरी बताया जा रहा है जो सदर अस्पताल में गार्ड का काम करता था।

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही वार्ड 13 का रहने वाला 55 वर्षीय मृतक गार्ड साइकिल से शनिवार की सुबह अपने घर से सदर अस्पताल ड्यूटी पर जाने के लिए निकला। ड्यूटी पर अस्पताल जाने के दौरान सुबह करीब सात बजे सपटियाही वार्ड छह शाहपुर रोड के पास ट्रक ने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह ट्रक के साथ लगभग 50 मीटर तक घसीटता चला गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह ड्राइवर काफी स्पीड से ट्रक सहित निकल भागा। वैसे इन सब ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झारखंड नंबर की ट्रक जिसका नंबर JH16H0131 है, का ड्राइवर काफी स्पीड में सहरसा से बेहरा की ओर जा रहा था। और उसपर बालू लदा था। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज छानबीन में जुट गई।।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.