सीएम योगी  के काफिले के लिए रोका जनसैलाब..पर घोड़ा नहीं रोक पाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राम मंदिर जाने वाले रास्ते में घोड़े के आगे पीछे दौड़ती रही पुलिस

डॉक्टर रामविलास वेदांती महाराज सोमवार को अयोध्या में ब्रह्मलीन हो गए। इनकी श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को अयोध्या में रखी गई थी, जिसमें देश के गणमान्य लोगों, साधु महात्मा के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

योगी आदित्यनाथ जब इस सभा में शामिल होने आए तो कुछ समय के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं को सड़कों के किनारे रोक दिया गया। इसी बीच सड़क पर एक घोड़ा आ गया जिसे काबू में करने के लिए पूरी पुलिस फोर्स लग गई लेकिन घोड़ा किसी के काबू में नहीं आ रहा था। पूरा पुलिस अमला इसे सड़क से हटाने में लग गया। घोड़ा लता मंगेशकर चौक से राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर इधर से उधर भागता रहा और उसके आगे पीछे पुलिस वाले। कुछ देर तक सारा ध्यान घोड़े ने अपने ऊपर ही रखा। सड़क किनारे खड़े लोग इसका मजा भी ले रहे थे। कुछ श्रद्धालुओं ने हंसते हुए कहा, भईया हम इंसानों को तो बात समझ में आ गई कि रुक जाना है मगर घोड़े को कैसे रोकेंगे।

इसी दौरान एक पुलिस वाले ने घोड़े को एक बार डंडे से मारा भी जिसके जवाब में घोड़े ने दुलत्ती भी चलाई जिसमें पुलिस जवान बाल बाल बचा। थोड़ी देर उधम कूद मचाने के बाद घोड़ा खुद ही दूसरी तरफ चला गया। इसके बाद सबकी जान में जान आई और सड़क खाली होने का सिग्नल दिया गया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें