Khabarjindagi वेबसाइट से बात करते हुए सुरेश शर्मा पूर्व नगर विकास मंत्री ने अपनी उपलब्धियों को बताया। पूर्व मंत्री ने बताया कि पटना में मेट्रो और बैरिया बस स्टैंड जैसा असंभव काम मेरे मंत्रित्व काल में हुआ।
बातचीत में पूर्व मंत्री ने बताया कि नगर विकास जैसे बड़े मंत्रालय के पास अपना इंजीनियरिंग और टेक्निकल सेल तक नहीं था। जिसके कारण काम अटक जाता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए इस सेल की व्यवस्था मैने की। मुजफ्फरपुर में मेयर और उपमेयर की डायरेक्ट चुनाव की व्यवस्था की और इसके अंदर की खामियों को दूर किया।
अगर काम जो करा रहे हैं अगर काम अधूरा रह गया तो इसका भी क्रेडिट उन्हीं के ऊपर जाए जिन्होंने इसकी शुरुआत की है। ऐसा कहना है पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा का। खबरजिंदगी से बात करते हुए उन्होंने बिहार से लेकर मुजफ्फरपुर तक की हर कार्य और परिस्थितियों को बताया।










