कुंडली में क्या होता है ग्रहणदोष
कुंडली में बहुत तरह के दोष और योग होते हैं।
जैसे पितृदोष, गुरु चांडाल दोष, मंगल दोष इस तरह कुंडली में एक दोष होता है जिसको ग्रहण दोष कहते हैं।
कुंडली में सूर्य और चंद्रमा के साथ जब राहु एक ही भाव में या एक ही घर में बैठ जाता है तब ग्रहण दोष बनता है। सूर्य और राहु सूर्यग्रहण दोष और चंद्र और राहु जब एक साथ होते हैं तब चंद्रग्रहण दोष होता है
कुंडली में सबसे ज्यादा खराब योग कहा जाए तो ग्रहण दोष ही माना जाता है
यदि किसी जातक के कुंडली में सूर्य और राहु की युक्ति एक साथ है तो उसे कुंडली में ग्रहण दोष योग बना हुआ माना जाता है।
सूर्य ग्रहण दोष के बहुत बुरे परिणाम और नुकसान
सबसे पहले आपकी जीवन में शुभ काम होना बंद हो जाता है। आपको अपयश का शिकार बना देता है, सरकारी नौकरी प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरकार के तरफ से आपको दंडित होना पड़ता है।
सरकार के शासन से आपको नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार के तंत्र से कोई लाभ नहीं मिल पाता है।
पिता से आपकी विचारधारा नहीं मेल खाती है
विचारों का मतभेद होता है
आपके पिताजी आपके सबसे बड़े दुश्मन लगने लगते हैं
सूर्य का ग्रहण दोष सबसे ज्यादा करियर में नुकसान देता है।
समाज में मान सम्मान की कमी देखी जाती है
चंद्रमा से बने ग्रहण दोष के नुकसान
यदि जातक के कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है
जातक मानसिक रूप से परेशान रहेगा।
सामाजिक रूप से पागलपन होना
आत्महत्या करने का विचार बार-बार मन में आना या प्रयास करना
घर में मन नहीं लगना। किसी की बात अच्छी नहीं लगती है। चंद्र राहु का ग्रहण दोष होने से ऐसे लक्षण देखे जाते हैं।
सूर्यग्रहण दोष के उपाय क्या करें:-
1. पिता का मान सम्मान करना
2. पिता की शारीरिक सेवा करना
3. हर दिन सुबह स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करना
4. बासी खाना खाने से बचाना
5. सप्ताह में एक दिन नमक और सरसों तेल का त्याग, और अदरक का सेवन ना करे
6. झूठा खाना खाने से बचें।
इन उपायों से सूर्य का ग्रहण दोष कम होगा और कुंडली में सूर्य प्रबल होंगे।
चंद्र और राहु से बने चंद्रग्रहण दोष के उपाय
1. माता का सम्मान करना, स्त्री का सम्मान करना
2. सोमवार को शिव मंदिर में शिवलिंग का दर्शन करें और शिव पूजन करें
3. शिव के मंत्र का जाप आप 108 बार रुद्राक्ष की माला से अवश्य करें
4. रात में दूध का सेवन करें
5. मसालेदार खाना से बच्चे
6. फास्ट फूड का सेवन ना करें
7. रोज रात को सोने से पहले रुद्राष्टक का पाठ जरूर करके सोए बहुत लाभ होगा।
इन सब उपाय से आपको सूर्य राहु का ग्रहण दोष और चंद्र राहु के ग्रहण दोष से निश्चित ही छुटकारा मिलेगा और आपके काम में लाभ मिलने लगेंगे ।










