डींगबाज ट्रंप ने भारत पर सोलर पैनल के आयात पर 126 प्रतिशत का एक नया टैरिफ लगाया है। इधर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि टैरिफ पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अमेरिका से ट्रेड डील पर आगे बात होगी।
भारत-अमेरिका के ट्रेड डील पर फंसे पेंच के बीच अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रूप और ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने भारत पर सोलर पैनल के आयात पर 126 प्रतिशत का अलग से तरफ लगाया है। साथ ही अमेरिका से व्यापार करने वाले सारे देशों पर 10 प्रतिशत की टैरिफ को बढ़ा कर 15 परसेंट कर दिया है।
ट्रेड डील पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘बिजनेस स्टैंडर्ड मंथन’ में इसको लेकर स्पष्ट तौर पर कहा की टैरिफ की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही ट्रेड दिल पर आगे वार्ता की जाएगी। मतलब khabarjindagi.com ने 3 फरवरी को जो खबर लिखी थी उसपर वाणिज्य मंत्री ने मुहर लगाई है। मैने उस दिन खबर में लिखा था कि ट्रंप ने डील होने का ऐलान कर दिया है लेकिन भारत के द्वारा शर्तों को मानने पर संदेह जताया था। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने डील फाइनल होने का स्वागत किया था, लेकिन भारत की सहमति पर कुछ नहीं बोला था। Khabarjindagi.com को तब ही सूत्रों से जानकारी मिल गई थी कि अभी पेंच फंसा हुआ है।
अब देखना यह है कि दींगबाज ट्रंप और क्या क्या खेल खेलते हैं। कही ऐसा न हो कि ट्रंप खुद के बनाए जाल में ही फंसते न चले जाएं। ट्रंप जिस तरीके से युद्ध रुकवाने की बात करते रहते हों, नोबेल पुरस्कार पाने की उनकी छटपटाहट, ईरान और वेनेजुएला के ऊपर दादागिरी, ये सब अमेरिका के लिए क्या स्थिति बनाएगा यह आगे देखने वाली होगी।










