एक तरफ बारिश तो दूसरी तरफ ठंड ..शीतलहर का सितम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

भारत का हर भूभाग मौसमी प्रकोप से गुजरने वाला है। एक तरफ बारिश तो दूसरी तरफ ठंड की मार पड़ने वाला है। 26 से 30 नवम्बर तक भारत का पश्चिमी और दक्षिणी भाग जहां भींग रहा होगा वहीं उत्तर का इलाका ठंड की तरफ बढ़ रहा होगा। दोनों ऋतु एक साथ दिखने और महसूस करने का एहसास भारत को मिलने वाला है।

भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर के ऊपरकम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो पश्चिम उत्तर दिशा की ओर बढ़ कर बंगाल की खड़ी में पहुंचकर डिप्रेशन में बदलने वाला है। जो अगले 48 घंटे में यह और तेज होकर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से अगले 30 नवम्बर तक दक्षिण भारत के राज्यों के साथ साथ अंडमान निकोबार में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल में गरज चमक के साथ बारिश हो सती है और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा बह सकता है।

यही बंगाल की खाड़ी की चक्रवात जब उत्तर की तरफ बढ़ेगी तो ठंड का प्रकोप भी शुरू हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अभी जहां उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा हिमाचल में न्यूनतम तापमान जहा 6-7 डिग्री है, वहां एक दम से 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरेगा। तथा घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर का सितम का भी बहुत जल्द उत्तर भारत में देखने को मिलेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements