सांसद राजभूषण चौधरी ने खत्म कराई रेलकर्मियों की हड़ताल..दिया मांगें पूरी करने का आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे स्टाफ का धरना 57 दिन पश्चात समाप्त

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर चल रहे धरना के 57वें दिन केंद्रीय मंत्री सह मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण चौधरी ने धरना पर बैठे रेलवे के चालक और गार्ड एफसी की समस्याओं को सुना। हड़तालरत कर्मचारियों और ज्वाइंट एक्शन कमिटी से धरना को तत्काल स्थगित करने का आग्रह किया और अपने स्तर से प्रयास कर समस्या का सामाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन कमिटी नें धरना स्थगित कर दिया।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे के चालक और गार्ड समानता के अधिकार से वंचित किये जाने और भेदभाव के खिलाफ पिछले 56 दिन से लगातार धरना पर बैठे थे। जिसके समाधान के लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय राजभूषण चौधरी द्वारा रेल राज्य मंत्री को पत्र द्वारा सूचित किया गया तथा दिल्ली गए प्रतिनिधि मंडल को रेल राज्य मंत्री जी से मिलवाया गया।

दरअसल रेलकर्मियों के हड़ताल की मुख्य वजह असमानता थी। जिसमें मुजफ्फरपुर-कर्पूरीग्राम खंड सोनपुरमंडल से समस्तीपुर मंडल में जाने के बाद इस खंड के सभी कर्मचारियों से मंडल में बने रहने का ऑप्शन लिया गया। रेलवे के चालक और गार्ड से ऑप्शन लिया गया लेकिन लेकिन उस पर विचार नहीं किया गया और बिना JPO के एका-एक 79 चालक और गार्ड का स्थानांतरण मानसी और बरौनी कर दिया गया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें