मातृ दिवस की संध्या पर बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में दिखा उल्लास और उमंग का संगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मातृ दिवस के अवसर पर बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पूरे उत्साह के साथ कई कार्यक्रमों की तैयारी की थी। विद्यालय द्वारा सभी माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उपस्थित माताओं का स्वागत गुलाब के फूल एवं “थैंक यू कार्ड” देकर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रेल एसपी आईपीएस वीणा कुमारी को आमंत्रित किया गया था।जिनके साथ इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन दिव्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10वीं की छात्राओं द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

उद्घाटन के पश्चात एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “आशियाना तेरा” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने “मां” विषय पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जो मातृत्व की भावनाओं से ओत-प्रोत था।कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के निदेशक एवं संयुक्त निदेशक एवं सभी गणमान्य अतिथियों ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर केक काटा तथा उपस्थित सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार द्वारा मुख्य अतिथि IPS वीणा कुमारी, रेल एसपी को स्मृति चिन्ह एवं फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने विद्यालय की चेयरपर्सन दिव्या को स्मृति चिन्ह एवं फ्लावर पॉट देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements