पंजाब में सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के सिलसिले में ED द्वारा 12 जगहों पर तलाशी अभियान सुबह 8 बजे से चल रहा है। जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खरड के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स के फ्लैट नंबर 906 में जैसे ही ED ने छापा मारा, वहां से 3 बैग नीचे फेंके गए। संभावना जताई जा रही है कि बैग करोड़ो रुपयों से भरे हुए हैं।
गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD के करीबी सहयोगियों के SAS नगर मोहाली और चंडीगढ़ में कुल मिलकर 12 जगहों पर तलाशी और छापेमारी अभियान चल रहा है। इसमें चंडीगढ़ में 3 जगहों पर तथा मोहाली में 9 जगहों पर यह छापेमारी सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के सिलसिले में की गई है। ईस मामले में अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, एटलस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगी शामिल हैं। इन पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) लाइसेंस लेने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने और जनता को धोखा देकर सैकड़ों करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।
प्रवर्तन निदेशालय का अभियान का मकसद क्या ईडी नितिन गोहल के ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है, क्योंकि उन पर आरोप है कि वह उन बिल्डरों की मदद कर रहे हैं जिन्होंने GMADA की फीस का भुगतान नहीं किया है और वह उनके लिए राजनीतिक संरक्षण का इंतजाम कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के करीबी सहयोगी हैं। नितिन गोहल पर पंजाब CMO की ओर से एक संपर्क अधिकारी के तौर पर काम करने का भी संदेह है।
दरअसल 2 दिन पहले पंजाब के अमृतसर और जालंधर में बम विस्फोट हुआ था। उसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीधे सीधे पंजाब में हुए धमाकों के पीछे बीजेपी का हाथ बता दिया। मान ने कहा कि जिस राज्य में भी चुनाव होता है वहां बीजेपी वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इसी तरह का हथकंडा अपनाती है। जबकि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का बयान कुछ और ही था।
दोनों धमाकों पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमें शक है कि चूंकि ऑपरेशन सिंदूर की बरसी करीब है, इसलिए यह पंजाब में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश का एक हिस्सा है। इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की आशंका है। वे एक झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं और यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब में अशांति फैली हुई है।
डीजीपी ने कही, “मैं यह कहना चाहूंगा कि पंजाब देश का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है। पाकिस्तान की आईएसआई के कुछ मुट्ठी भर तत्व पंजाब के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक प्रॉक्सी वॉर के दौर से गुजर रहे हैं। हमें लगातार इनपुट मिलते रहते हैं और हम उन पर कार्रवाई करते रहते हैं। पंजाब एक फ्रंटलाइन राज्य है। इस घटना को लेकर अभी तक किसी ने कोई दावा नहीं किया है इसलिए, हम इसकी जांच कर रहे हैं।”










