राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोंक-झोंक..’गद्दार’ और ‘देश के दुश्मन’ तक बात आई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज सदन के बाहर एक अजीब सा वाक्या देखने को मिला। संसद की कार्यवाही के लिए रवनीत सिंह बिट्टू सदन जा रहे थे। संसद के मकर द्वार के बाहर ही राहुल गांधी मंगलवार को निलंबित सांसदों के साथ धरना दे रहे थे। बिट्टू को देख राहुल ने उन्हें गद्दार बोल दिया, जिस पर बिट्टू ने भी राहुल गांधी को देश का दुश्मन बता दिया।

संसद के अंदर पिछले दो दिनों से कार्यवाही को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तनातनी के कारण गतिरोध बना हुआ है।  पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के कुछ अंश को लेकर राहुल गांधी सरकार पर हमलावर हैं। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। जिसके साथ राहुल गांधी मकर द्वारा उनके समर्थन में खड़े थे।

इसी बीच रवनीत सिंह बिट्टू सदन के अंदर जाने की कोशिश करते हैं वही राहुल गांधी बिट्टू को गद्दार कहते हुए सुने जाते हैं। बिट्टू भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे और पलटवार करते हुए राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन‘ बता दिया। इसी बीच राहुल गांधी हाथ मिलाने के लिए बिट्टू की तरफ हाथ बढ़ाते हैं लेकिन बिट्टू राहुल से हाथ नहीं मिलाते और संसद के भीतर चले जाते हैं। राहुल फिर कहते हैं कि एक दिन फिर इधर ही।आओगे, मतलब कांग्रेस में बिट्टू के वापसी को लेकर बोल रहे थे। मकर द्वार पर जब दोनों के बातों के बीच ये नोंकझोंक चार रही थी तब वहां मौजूद कांग्रेस के अन्य सांसद हंस रहे थे।

आपको बता दें कि रवनीत बिट्टू कांग्रेस छोड़ लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि वो चुनाव हार गए। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी कैबिनेट में उन्हें जगह मिली और वह रेल मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री बनाए गए।इनके दादाजी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलने की वजह बताते हुएब्लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ज्वाइन कर लिया था

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें