ड्रग्स के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो छात्रों की भी गिरफ्तारी हुई है
रांची पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रांची पुलिस ने नीदरलैंड से मंगाई गई एलएसडी ड्रग्स बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग गिरोह के नेटवर्क को भंडाफोड़ करने में पुलिस की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
खबरों के अनुसार रईसजादों ने यह ड्रग्स नीदरलैंड से मंगवाई थी जिसमें आरोपियों ने डार्क वेब और क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल किया गया था, ताकि लेन-देन और पहचान को छुपाया जा सके। गिरफ्तार छात्रों में कुमार अभिषेक बीटेक का छात्र है जबकि अविनाश कुमार मिश्रा बीकॉम का स्टूडेंट है।
एलएसडी ड्रग क्या होता है..
एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड) एक मतिभ्रम पैदा करने वाली दवा है। जो अब ड्रग्स के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। यह नई उम्र के बच्चे आजकल नशे के लिए उपयोग कर रहे हैं। इसके सेवन से मतिभ्रम पैदा होता है जो लोगों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जो hypothetical यानी वे आभासी समाज तैयार कर लेते हैं। इसके सेवन से उनके आसपास की दुनिया को महसूस करने के तरीके को बदल देती हैं।










