‘बिहारी’ कह कर चिढ़ाता था इसलिए उतार डाला मौत के घाट; अमरोहा जिले की घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

आरोपी नितेश बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला और मृतक प्रदीप मुरादाबाद का था

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के नाजरपुर गांव में पशुशाला कर्मचारी की हत्या हो गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नितेश मृतक कर्मचारी का सहकर्मी था।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रदीप उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करता था और उसे ‘बिहारी’ कहकर चिढ़ाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में नितेश ने धारदार हथियार से प्रदीप के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद शव छिपाने की कोशिश
स्थानीय थाने के SHO के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। जिसके लिए उसने शव के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया, लेकिन तेल कम पड़ जाने के कारण शव का केवल कपड़ा ही जल पाया। इसके बाद उसने शव को पशुशाला की भूसे की कोठरी में रखकर पन्नी से ढक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, तेल का कनस्तर और अन्य सामान बरामद किया है।

पांच साल से पशुशाला में काम करता था प्रदीप
नौगावां सादात थाना के अनुसार मृतक प्रदीप मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी था। वह करीब पांच वर्षों से नाजरपुर स्थित पशुशाला में काम कर रहा था। वहीं पर आरोपी नितेश जो बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले था, उसी पशुशाला में कर्मचारी था। पशुशाला का संचालन ग्राम प्रधान राकेश कुमार और वेदपाल सिंह साझेदारी में करते हैं। यहां से दूध की सप्लाई अलग-अलग डेयरियों में की जाती है।

लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को प्रदीप की दो बहनें अमन देवी और छोटी बहन उससे मिलने गौशाला आयी थीं। दोनों बहनें उसी दिन वापस चली गई थी। अगले दिन पशुशाला के संचालक वेदपाल सिंह गौशाला पहुंचे तो उन्हें प्रदीप वहां नहीं मिला। उसका मोबाइल और कपड़े भी वहां नहीं मिले। फिर अगले दिन बुधवार को संचालक वेदपाल सिंह ग्राम प्रधान को साथ लेकर थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।

इसके बारे में जब वेदपाल ने नितेश से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। तब वेदपाल ने खोजबीन शुरू किया तो भूसे के ढेर से प्रदीप का शव और उसका कुछ समान बरामद हुआ जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा
सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ शुरू की जिसमें उन्हें सहकर्मी नितेश पर शक हुआ।जब पुलिस ने कराई से पूछताछ की तो नितेश ने हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया जिसका बाद में परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements