लालू के बड़े लाल तेज़प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद के जयचंदों के नाम उजागर किए और कहा कि इन्होंने पूरे परिवार का तहस नहस करा दिया। साजिश के तहत उनका नाम अनुष्का से जोड़ा गया, जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
तेजप्रताप ने रविवार रात पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों मुद्दों पर बात की और उन पांचों जयचंदों का नाम बताया। उन्होंने कहा कि इन जयचंदों ने जो साजिश रची उसमें वो पास हो गए और लालू परिवार में फूट डाल दी जिसका नतीजा यह है कि मैं लालू परिवार से बेदखल हो गया, पार्टी से निष्काशित हुआ। बहन रोहिणी ने खुद ही परिवार से नाता तोड़ लिया।

जयचंदों पर बोलते हुए कहा कि राजद की हार के सबसे बड़े दोषी यही है। जयचंदों के एक एक कर सबके नाम बताए और कहा कि एक जयचंद सुनील सिंह तो वो है जिसको मेरी मां रखी बांधती है। दो के नाम सब को पता हैं संजय यादव और रमीज खान। रमीज खान का नाम रोहिणी ने भी उजागड़ किया था। दो और शक्ति सिंह और मुकेश रौशन हैं। मुकेश रौशन वो है जो महुआ से राजद के टिकट पर तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
तेजप्रताप ने निष्कासन के बाद जनशक्ति जनता दल पार्टी बनाई और खुद महुआ से चुनाव लड़ा। जहां से राजद की तरफ से मुकेश रौशन चुनाव मैदान में उतड़े, लेकिन दोनों हार गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का से रिश्ते पर कहा कि “इससे हमारा कोई संबंध नहीं है, अनुष्का से कोई लेना देना नहीं है।” हमारा फोटो जो वायरल किया गया था तब मैने कहा था कि हमारा अकाउंट हैक हो गया था जो सच बात थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेडी चीफ तेजप्रताप यादव ने कहा कि इनसब मुद्दों पर वो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और साथ ही दिल्ली में मोदी से मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे। ये पहला मौका है कि उन्होंने उन पांचों जयचंदों के नाम बताए और यह भी बताया कि कैसे पूरे परिवार में जयचंदों ने वैमनस्यता पैदा कर दी।










