78 हजार शिक्षकों की बहाली पर लगा ग्रहण.. BPSC TRE 4 के तहत बनते सरकारी शिक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में BPSC TRE4 के तहत दिसंबर 2025 में परीक्षा होना था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब यह परीक्षा होता दिख नहीं रहा है। जिससे 78 हजार शिक्षकों की बहाली के ऊपर ग्रहण लगता दिख रहा है। इस नौकरी की आस लगाए कई छात्रों के उम्मीदों पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

अब तक लगभग 23 जिलों ने शिक्षकों की रिक्तियां विभाग को नहीं भेजी हैं। जिससे शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में देरी संभव है। यह परीक्षा BPSC के द्वारा इसी दिसम्बर 2025 में होना तय था। इसके लिए विभाग के द्वारा सारी तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब तक मात्र 15 जिलों ने ही शिक्षकों की रिक्तियां विभाग को भेजी हैं। इन जिलों में मुजफ्फरपुर, शिवहर, बांका, पश्चिम चंपारण, जैसे 15 जिलों ने ही रिक्तियां भेजी हैं। बिहार में प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में 78 हजार शिक्षकों की बहाली होना है। और इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिलों को पत्र लिख कर रिक्तियां मांगी है हैं।

TRE 4 के तहत 26000 शिक्षकों के पदों को भरा जाना था। सभी जिलों से रिक्तियां लेकर और रोस्टर क्लियरेंस के बाद BPSC को बहाली के लिए अनुशंसा किया जाना था। कुछ दिन पहले ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र द्वारा रिक्ति पदों की जानकारी नहीं भेजने वाले जिलों के अधिकारियों को कड़ी हिदायत के साथ रिक्ति भेजने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद विभाग को अब तक रिक्तियां प्राप्त नहीं हुई हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें