शंभू गर्ल्स हॉस्टल की घटना पहुंचा मुजफ्फरपुर..’बेटी हित सामाजिक संगठन’ ने की CBI जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“बेटी हित सामाजिक संगठन”, मुजफ्फरपुर ने मंगलवार को जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर से मिलकर शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुए घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई और इससे सम्बंधित एक ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी को सौंपा।

जिस तरह से पटना में हुए इस घटना को लेकर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं और लोगों ने जो बातें कही है। उससे तो यह मामला कई सफेदपोशाे तक पहुंचने की आशंका है।

“बेटी हित सामाजिक संगठन” के संयोजक देवीलाल ने इस घटना की CBI से जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग और कोर्ट में रोज सुनवाई कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस संगठन एक सबसे महत्वपूर्ण मांग पटना सहित बिहार के सभी शहरों में जहाँ बड़े पैमाने पर गर्ल्स हॉस्टल का संचालन हो रहा है, बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन ऐसे सभी हॉस्टलों पर निगरानी रखे और उनकी लाईसेंस बनाये तथा सुनिश्चित करे की छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की घटना न घटे।


Please Subscribe my YouTube channel khabarjindagi-p3z

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें