NDA को वोट दो..माफिया पनाह मानेंगे- योगी आदित्यनाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योगी बोले- महागठबंधन में 3 बंदर, पप्पू-टप्पू-अप्पू, पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता’

बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में आज UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा थी,  जहां वो खूब गरजे और NDA को वोट देने की अपील की। योगी आदित्यनाथ का पूरा भाषण UP के शासन व्यवस्था को लेकर रहा। दंगा-फसाद से लेकर बुलडोजर,  माफिया तक की बात उन्होंने की।

योगी ने कहा कि UP में हमने माफिया का ऐसा उपचार किया है, बुलडोजर से ऐसा चांप चांप कर मारा है की वो हांफने लगे। साथ ही दंगे पर बोलते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में आज दंगा नहीं होता। वहां सब चंगा है। कांग्रेस राजद को उन्होंने बिहार का ग्रहण बताया।

राजद और उसकी पिछलग्गू कांग्रेस अपराधियों के साथ के साथ खड़े रहते हैं। हम विकास और सुशासन की बात करते हैं और महागठबंधन वाले अपहरण का उद्योग चलाते हैं। माफिया को शागिर्द बनाते हैं। आज उत्तरप्रदेश में कोई माफिया नहीं बचा।सब की छाती पर बुलडोजर चला। बिहार में भी माफियाराज खत्म करने की बात कही।

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद राम के विरोधी है। कांग्रेस तो राम तक को नहीं मानती। योगी ने सपा को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि सपा तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाती है। और ये सब राम की अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करते रहे हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें