अनु. जाति के बच्चे भी पढ़ेंगे सीबीएसई आवासीय स्कूल में।श्रेष्ठा के द्वारा दिया जा रहा मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए बिहार सरकार ‘श्रेष्ठा’ के तहत कक्षा 9th से 12th तक की पढ़ाई फ्री में करवाती है। इसको लेकर हर साल बिहार सरकार एक परीक्षा लेती है। इसी को लेकर मुजफ्फरपुर में एक केन्द्र पर 21 दिसंबर को श्रेष्ठा की परीक्षा होगी।

अनु जाति के बच्चों को सीबीएसई आवासीय स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इन्हें मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी भी कराई जाएगी।
श्रेष्ठ परीक्षा अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय स्कूलों में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश दिलाने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। साथ ही इस परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सीबीएसई से संबद्ध निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा 9 और 11 में प्रवेश को लेकर यह परीक्षा होगी।

परीक्षा में पूछे जाने वाले पाठ्यक्रम में मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और जनरल नॉलेज जैसे विषय शामिल हैं। छात्रों को प्रतिष्ठित स्कूलों में नामांकन मिलता है जहां ट्यूशन, भोजन और छात्रावास का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। योजना का उद्देश्य कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्रों की स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। चयनित छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सहायता मिलती है। जिले में बिरला ओपेन माइंड स्कूल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें