
बिहार में छापेमारी शुरू
विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी प्रारंभ
न्यायालय के आदेश के बाद विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के पटना सहित कई ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी शुरू हो गई है।एजेंसी को अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इन्होंने अवैध संपत्ति का सृजन किया है। जिनकी उनकी आय से काफी ज्यादा है। फिर जांच प्रक्रिया में ये जानकारी सही पाई गई। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की प्रक्रिया प्रारंभ शुरू की गई। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।