अस्पताल ने मृत शरीर को बनाया बंधक..परिजनों ने इलाज में कोताही का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

आए दिन ये खबरें सुनने को आती है कि मरीज के मृत शरीर को निजी नर्सिंग होम बिल को चूकता कराने के लिए बंधक बना लेते हैं। ये बड़े शहरों की बातें हुआ करती थी। लेकिन ऐसा ही वाक्या मुजफ्फरपुर में भी देखने को मिला। जहां अहियापुर के निजी नर्सिंग अस्पताल ग्रीन डायमंड एमरजेंसी में एक मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। और लाश को बंधक बना इलाज के पैसे की मांग की।

जब मृतक के परिजन मृतक की लाश लेने गए तो अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के खर्च  में लगे 1 लाख 20 हजार रुपए की डिमांड कर दी। इसके बाद परिजनों ने ये कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि एक तो इलाज की सही व्यवस्था नहीं है। हमारा आदमी चला गया और अस्पताल प्रबंधन पैसे मांग रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने पैसा अदायगी के बिना लाश को परिजनों को देने से मना कर दिया। इसी बीच अस्पताल में हंगामे की खबर अहियापुर थाने को मिली। तत्काल थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिर अस्पताल प्रबंधन से बात कर 36 घंटे बाद मृत शरीर को अस्पताल प्रबंधन के चंगुल से मुक्त करा परिजनों के सुपूर्द किया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements