अपराधियों के हौसले बुलंद..मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष व धर्मशाला चौक स्थित महामाया स्थान संतोषी मां मंदिर कमेटी के सचिव भाजपा नेता अनिल कुमार सिन्हा के लक्ष्मी चौक स्थित दाउदपुर कोटी आवास में बुधवार शाम चोरी हो गई।

श्री सिन्हा ने बताया कि बुधवार को वे महामाया स्थान संतोषी मां मंदिर राम दरबार एवं मां दुर्गा की प्रतिमां के स्थान बदलने व स्थापना के बाद वे अपने आवास पर पर पहुंचे। आवास पर पहुंचने से पूर्व उनकी पत्नी एक संबधी के यहां श्राद्कर्म में गई थी। आवास पर पहुंचने के बाद वह खुद भीश्राद्कर्म में चले गये। उनके आवास पर कोई व्यक्ति नहीं था। उनके घर के बाथरूम का वेंटलिटर तोड़कर चोर घर में घुस गया। घर में रखे 30 हजार अधिक रुपये नकद एवं उनकरी पत्नी की आभूषण व चांदी के कई सिक्के की चोरी कर घर के पीछे के दरवाजे से निकल गये।

देर शाम घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत ब्रह्मपुरा थाने की सूचना दी। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements