केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में बंपर भर्ती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

विभिन्न वर्गों में 14967 पदों पर भर्ती

भारत सरकार नई केंदीय विद्यालय खोलने जा रही है जिसके लिए बंपर भर्ती शुरू किया जा रहा है। साथ ही कई पुराने केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में काफी रिक्तियां हैं जिसे भरने का जिम्मा सीबीएसई को पहली बार दिया गया है। पूरी रिक्तियों की संख्या 14967 हैं। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के द्वारा संयुक्त स्तर पर यह भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन इसकी अधिसूचना जारी की गई। पूरा बिहार चुनाव नौकरी और रोजगार के इर्द गिर्द घूमता रहा। बिहार की ये सबसे बड़ी विडंबना है कि यहां की एक बड़ी आबादी रोजी रोजगार के लिए पलायन कर जाती है। बहरहाल ये भर्ती प्रक्रिया पूरे देश स्तर पर निकाली गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों कैटेगरी के लिए है। भर्ती के लिए पदों में प्रिंसिपल, टीजीटी, पीआरटी, जूनियर और सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और एमटीएस शामिल है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

टीचिंग पद में प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रैजुएट टीचर, ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर, और प्राइमरी टीचर शामिल हैं वही नॉनटीचिंग पद में सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर , असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, लैब अटेंडेंट, एमटीएस, हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट, फीमेल स्टाफ नर्स और काउंसलर जैसे पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

इन सब पदों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर रखी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements