नशा मुक्त भारत..खुशहाल भारत का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश में युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में युवा वर्ग को नशामुक्त रखने को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के सभी कार्यालयों सहित पूरे देश में नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के विरुद्ध व्यापक जागरूकता फैलाना तथा विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जोड़ना है।

इस साल 17 नवंबर को यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे देश में एक साथ आयोजित किया गया। मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रेष्ठ अनुपम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई।

 
डीडीसी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का मूल उद्देश्य युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाना है, क्योंकि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त, स्वस्थ और जागरूक बनाए बिना राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और समाज के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे और अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाएंगे।


नशा मुक्त भारत अभियान के 5 साल।पूरे होने पर जिला प्रशासन ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहते हुए स्वस्थ और सुरक्षित समाज निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और सभी ने भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements