मुजफ्फरपुर के 125 दुकानदार त्राहिमाम संदेश के साथ जिले और नगर निगम के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। 15 जनवरी किराया के भुगतान की अंतिम तारीख है इसलिए जीविका के साधन पर संकट देख इन दुकानदारों की दिन का चैन और रात का नींद उड़ी हुई है।

दरअसल मुजफ्फरपुर के महेंद्रमार्ग सदर हॉस्पिटल रोड के 125 दुकानदारों को किराए के भुगतान के लिए 15 जनवरी तक का समय सीमा निश्चित की गई है। अगर उक्त तारीख तक इन दुकानदारों ने किराए का भुगतान नहीं किया तो इनके दुकानों का नवीनीकरण नहीमकिया जाएगा और नगर निगम वह जगह किसी अन्य को किराए पर दे सकती है।
महेंद्र मार्ग के दुकानदार वशिष्ठ नारायण ओझा, मोहित सहगल, रिजवान सिद्दीकी, नज़्बूल हसन जैसे दुकानदारों का कहना है कि एक साल तक नहीं काटी रशीद और अब चक्रवृद्धि ब्याज सहित किराये जमा करने को नगर निगम की तरफ से कहा जा रहा है। हमलोग बकाए किराए का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन किराए में नगर निगम के द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज और GST को जोर कर हमारी तो कमर ही तोड़ने पर उतारू हो गई है।
इनलोगों का कहना है कि वहीं पर खास महल की दुकानें अवस्थित हैं जो DCLR के अंतर्गत आती है उनसे ऐसे किसी भी कर अधिरोपित नहीं की गई है। फिर हमलोगों पर किस नियम के तहत चक्रवृद्धि ब्याज और GST अधिरोपित कर दिया गया है, यह समझ से परे है।
इन दुकानदारों ने अपने दुकान और जीविका के साधन को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं, हर कार्यालय के चौखट पर अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। Khabarjindagi.com की भी नजर इस खबर के नतीजे पर बनी हुई है। जैसे ही कोई नतीजा निकलता है वेबसाइट पोर्टल के द्वारा सूचित किया जाएगा।









